चेहरे पे जिस के झूठ का चेहरा नहीं लगा

दुनिया में एक शख़्स भी ऐसा नहीं लगा

वो ना-समझ समझता है दुनिया को बेहतरीन
या'नी कि भीड़ में उसे धक्का नहीं लगा

उस के हर एक काम की तस्वीर क़ैद है
कहना निगाह पर कोई पर्दा नहीं लगा

दोनों ने मुस्कुराते हुए बात ख़त्म की
झगड़ा भी ऐसा था न कि झगड़ा नहीं लगा

मिलवा रहा था वो मुझे मेरे रक़ीब से
अच्छा तो था मगर मुझे अच्छा नहीं लगा

'जानिब' की एक बार लगे चार-पाँच लोग
फिर बा'द उस के एक भी कांधा नहीं लगा

— Janib Vishal

More by Janib Vishal

Other ghazal from the same pen

See all from Janib Vishal →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling