bolne se milegi saza chup raho | बोलने से मिलेगी सज़ा चुप रहो

  - Meem Alif Shaz

बोलने से मिलेगी सज़ा चुप रहो
कुर्सी पे बैठे हैं ये ख़ुदा चुप रहो

भूल जाओ किसी को बचाना भी है
इस की मिलती नहीं है जज़ा चुप रहो

तुम क़लम तोड़ दो या लिखो झूठ को
सच लिखो तो मिलेगी अज़ा चुप रहो

फैल जाएगा यह ज़ुल्म चारों तरफ़
और इस की नहीं है दवा चुप रहो

  - Meem Alif Shaz

Child labour Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Child labour Shayari Shayari