dil dukhaana duniya ka dastoor hai main jaanta hooñ | दिल दुखाना दुनिया का दस्तूर है मैं जानता हूँ

  - Meem Alif Shaz

दिल दुखाना दुनिया का दस्तूर है मैं जानता हूँ
मेरे अंदर सब्र भी भरपूर है मैं जानता हूँ

मैं अमीरों की तरह मिलता नहीं हूँ अब किसी से
यह तकब्बुर पैसों का नासूर है मैं जानता हूँ

ये बहारें ये फ़लक ये चाँद तारे ये नज़ारे
इन सभी में बस तिरा ही नूर है मैं जानता हूँ

चंद लम्हों में सिमट जाती है लम्बी ज़िन्दगी शाज़
फिर भी हर कोई यहाँ मगरूर है मैं जानता हूँ

  - Meem Alif Shaz

Jalwa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Jalwa Shayari Shayari