'ishq men koi bhi bekar nahin hota hai | 'इश्क़ में कोई भी बेकार नहीं होता है

  - Meem Alif Shaz

'इश्क़ में कोई भी बेकार नहीं होता है
इस में लेकिन कोई इतवार नहीं होता है

'इश्क़ करते हो तो खुल के ही बताओ उस को
देखते रहने से इज़हार नहीं होता है

अब बदलने लगे हैं चीज़ों के असली मानी
यार होता है मगर यार नहीं होता है

पहले तो बैठ लिया करते थे हम सब इक साथ
अब मगर हँसने को इतवार नहीं होता है

  - Meem Alif Shaz

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari