har ik dil men veeraani hai dekho | हर इक दिल में वीरानी है देखो

  - Meem Alif Shaz

हर इक दिल में वीरानी है देखो
सब की आँखों में पानी है देखो

जब कोई मिलता है हँस देते हैं
बाद में ख़ुद पे हैरानी है देखो

आज नहीं तो कल वह आ जाएँगे
आते ही साँसें जानी है देखो

इस पत्थर का तो हीरा ही बनेगा
अब कुछ करने की ठानी है देखो

अपने ख़्वाबों को ज़िंदा रख के ही
आँखों में रौनक लानी है देखो

  - Meem Alif Shaz

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari