koi achchhii si KHabar ho to milen ham | कोई अच्छी सी ख़बर हो तो मिलें हम

  - Meem Alif Shaz

कोई अच्छी सी ख़बर हो तो मिलें हम
कहकशाँ जैसी सहर हो तो मिलें हम

वह तो सब से ही मुख़ातिब है अभी तक
हर नज़र उसकी इधर हो तो मिलें हम

'इश्क़ के इज़हार से कुछ भी न होगा
ज़िन्दगी भर का सफ़र हो तो मिलें हम

बस मिरे घर की ख़ुशी काफ़ी नहीं है
गर ख़ुशी सब की उधर हो तो मिलें हम

  - Meem Alif Shaz

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari