कमाने की अपनी ज़रूरत के पीछे

सभी दौड़ते हैं मुसीबत के पीछे

अभी चाहिए और कितनी बुलंदी
की सहमा है सूरज इमारत के पीछे

तिरंगे में लिपटे हज़ारो सिपाही
मिटे हैं वतन की हिफ़ाज़त के पीछे

पिता ने कमाया था बेटे की ख़ातिर
उड़ाया गया सब बुरी लत के पीछे

वकीलों से पूछो सबूतों की गिनती
ख़रीदे गए जो अदालत के पीछे

— Kanha Mohit

More by Kanha Mohit

Other ghazal from the same pen

See all from Kanha Mohit →

Zulf Shayari

Shers of zulf.

All Zulf Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling