ham teri deewaar se aur dar se baatein karte hain | हम तेरी दीवार से और दर से बातें करते हैं

  - Divya 'Kumar Sahab'

हम तेरी दीवार से और दर से बातें करते हैं
इस धरा से तो कभी अंबर से बातें करते हैं

ये रहा हर पल कि तेरा कॉल आएगा कभी
तू नहीं है तो तेरे नम्बर से बातें करते हैं

हम ज़रा इग्नोर होकर सीख पाए ये हुनर
बात दिल की हो कोई तो घर से बातें करते है

आँख से जब ख़्वाब चलते हैं हक़ीक़त की तरफ
ख़्वाब चलते ही सभी ठोकर से बातें करते हैं

दिल दुखा कर दूसरों का आदमी मंदिर गया
अब ख़ुदा भी देख लो पत्थर से बातें करते हैं

  - Divya 'Kumar Sahab'

Attitude Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Divya 'Kumar Sahab'

As you were reading Shayari by Divya 'Kumar Sahab'

Similar Writers

our suggestion based on Divya 'Kumar Sahab'

Similar Moods

As you were reading Attitude Shayari Shayari