मोहब्बत की दुनिया बसाने से पहले
मैं ख़ुश था ये वा'दा निभाने से पहले
कटेंगे ना मुझ से ये तन्हाई के दिन
मुझे मार जाता तू जाने से पहले
बहुत मेहरबाँ था समुंदर ये मुझ पर
बचाया मुझे डूब जाने से पहले
मज़ा लेगी दुनिया तिरी बात का फिर
बहुत सोचना कुछ बताने से पहले
— Manish Yadav















