बन रखता हूँ मैं कमरे का दरवाज़ा
काश मिरे दिल का भी होता दरवाज़ा
रात अचानक शोर से मेरी आँख खुली
जब चोरों ने घर का तोड़ा दरवाज़ा
उसके बाद पुलिस को मैंने दिखलाया
अपने घर का टूटा फुटा दरवाज़ा
इक इक करके सब कुछ जोड़ चुका हूँ मैं
अब बचा है तो एक अकेला दरवाज़ा
पहले मैंने उसके घर पर दस्तक दी
फिर उसके शौहर ने खोला दरवाज़ा
हक है सच है जो क़ुरआन में लिक्खा है
वालिद होता है जन्नत का दरवाज़ा
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Amaan mirza
our suggestion based on Amaan mirza
As you were reading Good night Shayari Shayari