जैसे कि दिन अलग है ये और रात मुख़्तलिफ़

बस ऐसे ही है आप की हर बात मुख़्तलिफ़

घर एक दश्त है जहाँ हैं ग़म की बारिशें
हर रोज़ होती है यहाँ बरसात मुख़्तलिफ़

आदम के बच्चे हैं सभी बन्दे ख़ुदा के हैं
फिर भी हमारी हो गई है ज़ात मुख़्तलिफ़

इक जैसी हैं हमारी परेशानियाँ मगर
हर बार होते हैं मेरे हालात मुख़्तलिफ़

मुझ को ख़रीद सकते हैं बस ऐसे लोग जो
मायार ऊँचा रखते हों औक़ात मुख़्तलिफ़

— Amaan mirza

More by Amaan mirza

Other ghazal from the same pen

See all from Amaan mirza →

Tevar Shayari

Shers of tevar.

All Tevar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling