घरवालों की एक मुसीबत हम लड़के
सब लोगों के जी की आफ़त हम लड़के
फूल सी लड़की दिल टूटा तो रो लेगी
हम को कब इतनी भी सुहूलत हम लड़के
बाक़ी सब तो दुनिया में अव्वल है ना
दुनिया की इकलौती दिक़्क़त हम लड़के
सिगरिट सुट्टा दारू दंगे जग ज़ाहिर
चुपके चुपके इश्क़ मुहब्बत हम लड़के
अपने घर पे आँच आए तो फिर मानो
दुनिया भर से खुली बग़ावत हम लड़के
राजा बेटे माँ की आँख के तारे हम
बाप के बाज़ू बाप की ताक़त हम लड़के
— Mukesh Guniwal "MAhir"















