"रोना ज़ब्त है"

मैं पूछता हूँ ख़ुदा से
वो ख़ुदा जो सबका है
मेरा नईं
ये अलग बात है जानाँ
तुम भी ख़ुदा ही थीं मुझे
इस लिए शायद अब मेरा
कोई भी तो ख़ुदा नईं
फिर भी पूछता हूँ
क्या ये लोग
कभी नहीं रोयेंगे?
किसी रोज़
इन के चश्में-तर नहीं होंगे?
मैं पूछूँगा उस रोज़ जब इनका
अपना इनसे छिन जाएगा
रोते क्यूँ हो रोना ज़ब्त है

— Navneet Vatsal Sahil

More by Navneet Vatsal Sahil

Other nazm from the same pen

See all from Navneet Vatsal Sahil →

Partition Shayari

Shers of partition.

All Partition Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling