"ये है हम सबका हिंदुस्तान"

यहाँ है हिन्दू मुसलमान
यहाँ का सरमाया ईमान
यहाँ देवों जैसे इंसान
यहाँ का जग पर है एहसान
ये है हम सबका हिंदुस्तान

यहाँ गंगा यमुना की धार
हिमालय पर्वत का सरदार
यहाँ का आला है किरदार
कि जिस को मानता है संसार
यहाँ बसते है बस इंसान
ये है हम सबका हिंदुस्तान

यहाँ है गीता और क़ुरआन
यहाँ के ग़ालिब और रसखान
यहाँ तहज़ीबों का मिलान
न जाने क्यूँ इसपर कुर्बान
ये है हम सबका हिंदुस्तान

— Navneet krishna

More by Navneet krishna

Other nazm from the same pen

See all from Navneet krishna →

Insaan Shayari

Shers of insaan.

All Insaan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling