होश फ़रहत गुमाँ दिल हज़र ले गया

एक तूफ़ाँ हज़ारों नगर ले गया

मौत की तेज़ आदत लगा दी हमें
और जीने का सारा हुनर ले गया

ग़म की चालें किसी को पता ही नहीं
कब हमीं से हमारी ख़बर ले गया

जिस महल्ले ने मातम नचाया बहुत
तू बता किस बहाने उधर ले गया

वो परिंदे सफ़र से तो लौटे ही थे
देख सय्याद मेरे शजर ले गया

— Nikhil Tiwari 'Nazeel'

More by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Other ghazal from the same pen

See all from Nikhil Tiwari 'Nazeel' →

Hadsa Shayari

Shers of hadsa.

All Hadsa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling