aap jinke li.e tarsate hain | आप जिनके लिए तरसते हैं

  - Prit

आप जिनके लिए तरसते हैं
वो किसी और ही पे मरते हैं

ये मोहब्बत तबाह करती है
बावले हैं जो 'इश्क़ करते हैं

ज़ुल्म है 'इश्क़ का नया मतलब
तो चलो आज ज़ुल्म सहते हैं

जी नहीं, कोई प्यार व्यार नहीं
सिर्फ़ हम बात वात करते हैं

शायरी जो है कोई खेल नहीं
आप ये कैसी बात करते हैं

तुम मरे जा रहे हो जिनपे "प्रीत"
क्या वो भी तुमसे 'इश्क़ करते हैं?

  - Prit

Child labour Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prit

As you were reading Shayari by Prit

Similar Writers

our suggestion based on Prit

Similar Moods

As you were reading Child labour Shayari Shayari