rahe hain gham sahi men yaar apne beghari se ab | रहे हैं ग़म सही में यार अपने बेघरी से अब

  - Raunak Karn

रहे हैं ग़म सही में यार अपने बेघरी से अब
हमारा दिल अभी बच्चा, इसे क्या फ़रवरी से अब

कही जाए हमें अब क्या, हमें अब है नहीं मतलब
अरे! क्या है भला मतलब यहाँ की पैकरी से अब

न है रिश्ता किसी से अब वहाँ वो सब दिखाए हाँ
हमें है ख़ुद मिली राहें इसी ग़म रहबरी से अब

यहाँ है काम से मतलब यहाँ है दाम से मतलब
यहाँ मतलब नहीं है अब किसी की लाग़री से अब

  - Raunak Karn

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Raunak Karn

As you were reading Shayari by Raunak Karn

Similar Writers

our suggestion based on Raunak Karn

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari