kaise ho zindagi basar phir bhi | कैसे हो ज़िंदगी बसर फिर भी

  - Rohit tewatia 'Ishq'

कैसे हो ज़िंदगी बसर फिर भी
आपका दिल है मेरा घर फिर भी

पाँव तक हादसों ने काट दिए
हौंसलों पर नहीं असर फिर भी

दिल लगाने की तुमको ज़िद कैसी
दिल चुराने का है हुनर फिर भी

मैं मोहब्बत में क्या नहीं करता
माना मुश्किल थी वो डगर फिर भी

तुम भी तन्हा ही मुझको छोड़ गए
तुमको चाहा था किस क़दर फिर भी

है बला 'इश्क़ 'इश्क़ ज़ालिम है
तुम ही कहते थे ना मगर फिर भी

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari