बिखरा हुआ मेरी तरह ही वो लगे
इस बार ये दिल की लगी उस को लगे
हर पल चुभे हर साँस उस को तीर सी
उस को लगे ये बद-दुआ है तो लगे
मजनूँ बने वो हर तरफ़ पाए मुझे
लैला के जैसा देखने में वो लगे
वो लौट आए है दुआ बस रब से ये
फिर रब्त की कोई दुआ मुझ को लगे
बेचैन मेरे पास वो फिर लौट कर
बस टूट कर मुझ से गले रो-रो लगे
— Rubball















