आइने सच कहे जाने से जो कतराएँगे

भूल होगी बड़ी इक रोज़ वो पछताएँगे

राब्ता टूट गया और वो सलामत भी हैं
हाँ वही शख़्स जो कहते थे कि मर जाएँगे

शहर की ओर कमाने गए लड़कों ने कहा
अबकी त्यौहार जो आएगा तो घर जाएँगे

ज़िंदगी इश्क़ है बच्चों को सिखाएँ वरना
ज़िंदगी जंग है जानेंगे तो डर जाएँगे

— Sandeep kushwaha

More by Sandeep kushwaha

Other ghazal from the same pen

See all from Sandeep kushwaha →

War Shayari

Shers of war.

All War Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling