एक ही बात का हमें डर है

साँप के भेस में वो अजगर है

जाने कब अक्ल आएगी उस को
आदमी है प यार कमतर है
इश्क़ में तुम को डूबना होगा
इश्क़ दरिया नहीं समुंदर है

चीज़ वो ही पसंद आएगी
अपनी औकात से जो बाहर है

तू ने चाहा, वो मिल गया तुझ को
यार कितना हसीं मुक़द्दर है

— Sandeep kushwaha

More by Sandeep kushwaha

Other ghazal from the same pen

See all from Sandeep kushwaha →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling