कभी मैं सामने रख कर भी मंज़र लिख नहीं पाता

वो सच जो सब को दिखता है मुझी को दिख नहीं पाता

ज़रूरी है कि जीवन में रहे कुछ तो परेशानी
ज़ियादा रौशनी हो तो नज़ारा दिख नहीं पता

मैं कैसे लिख के दूँ तुझ को ख़ुशी पे नज़्म कोई भी
सुकून-ए-वस्ल में भी तो कोई दुख लिख नहीं पाता

— Santy sharma

More by Santy sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Santy sharma →

Nazara Shayari

Shers of nazara.

All Nazara Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling