कोई दिल नइँ दुखा मान जा मान जा

सब को अपना बना मान जा मान जा

दिल दुखा कर किसी का तू ख़ुश नइँ रहे
है मिरी बद-दुआ मान जा मान जा

जो हुआ सो हुआ भूल जा अब उसे
फिर से सपने सजा मान जा मान जा

कह रहे हैं कि तुम से न हो पाएगा
इश्क़ कर के बता मान जा मान जा

जो मिरा काम था वो मैं ने कर दिया
अब तिरा फ़ैसला मान जा मान जा

मेरे ख़्वाबों में आ कर मुझे मत सता
अपना चेहरा दिखा मान जा मान जा

देखने की हैं तुझ को बड़ी ख़्वाहिशें
हुस्न-ए-जलवा दिखा मान जा मान जा

— Saurabh Chauhan 'Kohinoor'

More by Saurabh Chauhan 'Kohinoor'

Other ghazal from the same pen

See all from Saurabh Chauhan 'Kohinoor' →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling