मुहब्बत में ख़सारे हो रहे हैं

चुनाँचे हम तुम्हारे हो रहे हैं

सुना था इश्क़ में होता है ऐसा
मेरे भी अब जगारे हो रहे हैं

दुपट्टे से ज़रा ढक लो ये चेहरा
परेशाँ सब सितारे हो रहे हैं

फ़क़त तेरी कमी है ज़िन्दगी में
वगरना काम सारे हो रहे हैं

जिन्हें नफ़रत थी मेरे नाम से भी
वही सब अब हमारे हो रहे हैं

— Shadab khan

More by Shadab khan

Other ghazal from the same pen

See all from Shadab khan →

Dushman Shayari

Shers of dushman.

All Dushman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling