dilrooba zaroori hai mahlaqa zaroori hai | दिलरूबा ज़रूरी है मह-लक़ा ज़रूरी है

  - Shajar Abbas

दिलरूबा ज़रूरी है मह-लक़ा ज़रूरी है
'इश्क़ के सफ़र की अब इब्तिदा ज़रूरी है

बा-ख़ुदा ज़रूरी है बा-ख़ुदा ज़रूरी है
ज़ुल्म के मुक़ाबिल में कर्बला ज़रूरी है

इक कली ये गुलशन में कह रही है भँवरे से
ये शब-ए-जुदाई है जागना ज़रूरी है

हक़ को हक़ नहीं कहते जो भी मौत के डर से
सुनिए ऐसे लोगों से फ़ासला ज़रूरी है

जिस्म जीत लेने को जीतना नहीं कहते
रूह का शजर साहब जीतना ज़रूरी है

  - Shajar Abbas

Gulshan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Gulshan Shayari Shayari