हुस्न-ए-मुतलक़ पर करो तहरीर नज़्में हाए हाए
हुस्न-ए-निस्वाँ पर हैं सब तहरीर ग़ज़लें हाए हाए
देखकर हाल-ए-शिकस्ता हज़रत-ए-फ़रहाद का
दिल से आती हैं ये रह रह कर सदाएँ हाए हाए
बोलता कोई नहीं मज़लूम-ओ-बेकस के लिए
बन गए हैं देखिए सब ज़िन्दा लाशें हाए हाए
घुट रहा है आलम-ए-इंसानियत में दम मेरा
कितनी ज़हरीली हैं ये आब-ओ-हवाएँ हाए हाए
ओढ़ कर हम ख़ाक की चादर हज़ारों साल से
भरते हैं दश्त-ए-जुनूँ में तन्हा आहें हाए हाए
दुश्मन-ए-जाँ हो गया भाई का भाई ऐ ख़ुदा
ख़त्म दुनिया से हुईं सारी वफ़ाएँ हाए हाए
कोई हमदम अपना कोई मोनिस-ओ-यावर नहीं
दास्तान-ए-दर्द-ए-दिल किसको सुनाएँ हाए हाए
ज़ुल्फ़-ए-नागिन लहजा शीरीं और उस पर सादगी
हैं क़यामत-खेज़ सब उसकी अदाएँ हाए हाए
ज़ेर-ए-पा रौंदे गए सब हसरत-ओ-अरमाँ सनम
जानिब-ए-सहरा से ये आईं सदाएँ हाए हाए
ऐ मता-ए-जान कसरत से तेरे दीदार के
मुंतज़िर हैं ये शजर दरिया ये झीलें हाए हाए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shajar Abbas
our suggestion based on Shajar Abbas
As you were reading Shajar Shayari Shayari