jab se shajar hisaar-e-mohabbat men aa.e hain | जब से शजर हिसार-ए-मोहब्बत में आए हैं

  - Shajar Abbas

जब से शजर हिसार-ए-मोहब्बत में आए हैं
तब से क़सम ख़ुदा की हम आफ़त में आए हैं

रो-रो के उसने माँगा है रब से दुआओं में
तब जाके उस हसीना की क़िस्मत में आए हैं

उस दिन से हो रहा है मेरा चर्चा कू-ब-कू
जिस दिन से बा वफ़ा तेरी सोहबत में आए हैं

सूखे गलों ने हमला किया है ये किस तरह
ख़ंजर सितम के देख के हैबत में आए हैं

रौशन हुआ है दोश-ए-सबा पर शजर चराग़
सब मोजिजा़ ये देख के हैरत में आए हैं

  - Shajar Abbas

Qismat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Qismat Shayari Shayari