kab se juda hain ye kabhi socha hai aapne | कब से जुदा हैं ये कभी सोचा है आपने

  - Shajar Abbas

कब से जुदा हैं ये कभी सोचा है आपने
हम क्यूँ ख़फ़ा हैं ये कभी सोचा है आपने

साए न जिनके देख सके चाँद कहकशाँ
वो बे रिदा हैं ये कभी सोचा है आपने

जो ज़ख़्म दे रहे हो मोहब्बत में आप वो
सब ला दवा हैं ये कभी सोचा है आपने

बेचैन दिल है सदियों से बिस्तर पे हिज्र के
हम बे ख़ुशा हैं ये कभी सोचा है आपने

गुलशन शजर क़मर ये ज़मीं शम्स कहकशाँ
क्यूँ ग़म-ज़दा हैं ये कभी सोचा है आपने

  - Shajar Abbas

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari