ye sana karta phire hai ik sana-khwan dekhiye | ये सना करता फिरे है इक सना-ख़्वाँ देखिए

  - Shajar Abbas

ये सना करता फिरे है इक सना-ख़्वाँ देखिए
हल्क़ा-ए-अहबाब में हैं दुश्मन-ए-जाँ देखिए

रोज़-ओ-शब करती है शीरी ऐसे गिर्यां देखिए
हज़रत-ए-फरहाद का हाल-ए-परेशाँ देखिए

कमसिनी में देगा इक बच्चा गवाही आनकार
पाक-ओ-पाकीज़ा है यूसुफ़ का गिरेबाँ देखिए

कोई सहरा में उड़ाता फिर रहा है ख़ाक तो
कोई करता है कहीं जश्न-ए-चराग़ाँ देखिए

थी हुकूमत जिनकी दिल की सल्तनत पे कल तलक
आज हैं वो सल्तनत मैं दिल की मेहमाँ देखिए

  - Shajar Abbas

Mehman Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Mehman Shayari Shayari