mere kooche ko bayaabaan kaha jaata hai | मेरे कूचे को बयाबान कहा जाता है

  - Shajar Abbas

मेरे कूचे को बयाबान कहा जाता है
उसके कूचे को परीस्तान कहा जाता है

बज़्म-ए-शोरा की उन्हें जान कहा जाता है
और हमें चाक गरेबान कहा जाता है

बाएँ रुख़सार की करवट में है जो तिल काला
वो तेरे हुस्न पे दरबान कहा जाता है

जिसका ईमान हो इमरान तेरे हैदर पर
वो बशर साहिब-ए-ईमान कहा जाता है

फ़र्ज़ है इसलिए हर शख़्स पे तौक़ीर-ए-शजर
सल्तनत का उसे सुलतान कहा जाता है

  - Shajar Abbas

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari