qadam qadam pe zamaane men karbala kariye | क़दम क़दम पे ज़माने में कर्बला करिए

  - Shajar Abbas

क़दम क़दम पे ज़माने में कर्बला करिए
बुलन्द साथ में हक़ की मेरे सदा करिए

भला है काम मियाँ आइए भला करिए
हमारी मान के बहर-ए-ख़ुदा वफ़ा करिए

ख़ुदाया सूफ़ी-ए-साफ़ी की जल्द सुनता है
विसाल-ए-यार की हक़ में मेरे दुआ करिए

ग़म-ए-फ़िराक़ में जब अश्क-बार होने लगा
गले लगा के वो बोला के हौसला करिए

कलाम-ए-इश्क़ में जो आयत-ए-वफ़ा है शजर
कलाम-ए-इश्क़ की आयत का तर्जुमा करिए

  - Shajar Abbas

Child labour Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Child labour Shayari Shayari