tujhko hoon main qubool mujhe tu qubool hai | तुझको हूँँ मैं क़ुबूल मुझे तू क़ुबूल है

  - Shajar Abbas

तुझको हूँँ मैं क़ुबूल मुझे तू क़ुबूल है
मसलक़ का ज़िक्र यार मेरे बे-फ़ुज़ूल है

ये आफ़ताब सहरा क़मर और कहकशाँ
कुल कायनात आपके क़दमों की धूल है

जान-ए-वफ़ा ख़ुदा का है गुलशन ये कुल जहाँ
गुलशन का मैं हूँ भँवरा तू गुलशन का फूल है

दिल में ग़म-ए-फ़िराक़ उठाने की ताब हो
साहिब ये दिल लगाने का पहला उसूल है

हमने कहा जवाब दो गर है शजर क़ुबूल
बोली शजर क़ुबूल है जी हाँ क़ुबूल है

  - Shajar Abbas

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari