vo hamse kah rahe hain mohabbat na keejie | वो हमसे कह रहे हैं मोहब्बत न कीजिए

  - Shajar Abbas

वो हमसे कह रहे हैं मोहब्बत न कीजिए
हम उनसे कह रहे हैं अदावत न कीजिए

ये 'इश्क़ जो है एक हिमाक़त है दोस्तों
सब कीजिए मगर ये हिमाक़त न कीजिए

मैं तुमको चाहती हूँ मुझे चाहते हो तुम
इस बात की जहान में शोहरत न कीजिए

जो जो मुख़ालिफ़ीन हैं दुनिया में प्यार के
बस आप ऐसे लोगों की इज़्ज़त न कीजिए

कसरत से 'इश्क़ कीजिए इस दौर में शजर
पर इल्तिजा के हज़बे ज़रूरत न कीजिए

  - Shajar Abbas

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari