ye chhodo 'ishq mohabbat hamaare saath chalo | ये छोड़ो 'इश्क़ मोहब्बत हमारे साथ चलो

  - Shajar Abbas

ये छोड़ो 'इश्क़ मोहब्बत हमारे साथ चलो
करेंगे दश्त में वहशत हमारे साथ चलो

हमारी मानो हिदायत हमारे साथ चलो
बचाओ अपनी विरासत हमारे साथ चलो

किया जो इश्क़-ए-हक़ीक़ी फलक़ से आई सदा
है राज़ी आओ मशिय्यत हमारे साथ चलो

चले हैं कह के ये वाइज़ से हम तो कू-ए-सनम
जो चाहो देखना जन्नत हमारे साथ चलो

ये राह-ए-इश्क़ बड़ी पुर-ख़तर है जान-ए-वफ़ा
हमें अता करो हिम्मत हमारे साथ चलो

हयात ने दी अज़िय्यत तो आ के बोली क़ज़ा
है अब इसी में शराफ़त हमारे साथ चलो

सदाएँ गूँज रही हैं शजर ये लैला की
अगर है क़ैस से उलफ़त हमारे साथ चलो

  - Shajar Abbas

Deedar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Deedar Shayari Shayari