ye ghazal jo tumhein sunaai hai | ये ग़ज़ल जो तुम्हें सुनाई है

  - Shajar Abbas

ये ग़ज़ल जो तुम्हें सुनाई है
ज़िंदगी की मेरी कमाई है
'इश्क़ की क़ैद से निकालो मुझे
दिल के लब पर ये ही दुहाई है

वो वहाँ जो हसीं सा बंदा है
उसकी रग रग में बे वफ़ाई है

मय्यत-ए-दिल ये अपने सीने में
पूछ मत किस तरह उठाई है

हर तरफ़ अब शजर ज़माने में
बे-रिदाई है बे-हयाई है

  - Shajar Abbas

Ishq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Ishq Shayari Shayari