इश्क़ है दर्द भी रुसवाई भी

ये ज़रा सा है तमाशाई भी

ये मोहब्बत तो अता करती है
जान-ए-जाँ थोड़ी सी तन्हाई भी

तेरी आहट है अभी तक ज़िंदा
सच है लेकिन है ये दुख-दाई भी

बस ख़ुशी की ही तमन्नाई क्यूँ
थोड़े दुख की हो पज़ीराई भी

आ कभी तू मिरे दर पे वर्ना
रूठ जाएगी ये बीनाई भी

— Shekhar Mandal

More by Shekhar Mandal

Other ghazal from the same pen

See all from Shekhar Mandal →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling