"इमरोज़"
इमरोज़ इक रोज़ मुझे भी मिल
मुझे भी बता कहाँ से लाए
इतना बढ़ा दिल
ये दिल जो सिर्फ़ प्यार देना जानता है
प्यार की हर रूह को पहचानता है
लोग कह रहे है तेरे जाने के बा'द
आज वो तैनू फिर मिलांगी
एक दिल जो अमृता का है
आज उसी के पास जा पहुँचा है
कर के इस दुनिया से अलविदा
इमरोज़ इक रोज़ मुझे भी मिल
— Tarun Bharadwaj















