बनो बादल कभी तुम भी

भिगाओ रूह को मेरी

सुनाओ गीत तुम अपने
सुनो तुम रागिनी मेरी

कभी मौक़ा मुझे भी दो
मुझे भी है तलब तेरी

तुझे चाहा न बस मैं ने
तू ही है आरज़ू मेरी

मुझे तेरी ज़रूरत है
तुझे भी चाह हो मेरी

— Vishakt ki Kalam se

More by Vishakt ki Kalam se

Other ghazal from the same pen

See all from Vishakt ki Kalam se →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling