mohabbat to KHuda ka ik taraana hai | मोहब्बत तो ख़ुदा का इक तराना है

  - Yogamber Agri

मोहब्बत तो ख़ुदा का इक तराना है
इसे ता-उम्र सब ने गुन गुनाना है

तेरे हर ग़म से रिश्ता जोड़ा है मैं ने
मुझे तो तेरे हर ग़म को निभाना है

जुदा हो के मैं फिर भी तुम को पाता हूँ
जुदाई को भी सीने से लगाना है

तमन्ना है नहीं जब तुम सफ़र में हो
तेरे दिल तक ही बस मेरा ठिकाना है

कभी जो देख लूँ बादल में मैं तुम को
क़मर बादल में मेरा आशियाना है

  - Yogamber Agri

Chaand Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Yogamber Agri

As you were reading Shayari by Yogamber Agri

Similar Writers

our suggestion based on Yogamber Agri

Similar Moods

As you were reading Chaand Shayari Shayari