शीशे से शीशा टकराना मुश्किल है

बह्रों में ग़ज़लें लिख पाना मुश्किल है

ये ग़ालिब, अल्लामा, इंदौरी जैसा
इक उमदा शाइ'र बन पाना मुश्किल है

माना पेशे से मैं टीचर हूँ लेकिन
चाहत का क़िस्सा समझाना मुश्किल है

कितनी भी गहरी यारी हो लड़की से
दिल में क्या है ये बतलाना मुश्किल है

रिश्तों की तुरपाई करना आसाँ है
ज़ख़्मों पर मरहम लगवाना मुश्किल है

— ZafarAli Memon

More by ZafarAli Memon

Other ghazal from the same pen

See all from ZafarAli Memon →

Aarzoo Shayari

Shers of aarzoo.

All Aarzoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling