तुम हो मेरा प्यारा गुड्डा
दिल में रहने वाला गुड्डा
तुम लट्टू हो मेरे ऊपर
मैं पागल मतवाला गुड्डा
तुम जैसे चंदा पूनम के
मैं चमकीला तारा गुड्डा
बाज़ी जीतूँ मैं हर इक से
तुम पर आ के हारा गुड्डा
जन्नत में जब साथी देना
दे देना दोबारा गुड्डा
तुम कहते हो मुझ-को 'ज़फ़्फू'
मैं कहता हूँ प्यारा गुड्डा
— ZafarAli Memon















