"ख़ुदा नाराज़"

कमाल है कमाल है
मज़हब की बात पर
क्यूँ उठ रहे सवाल है

बेहाल है बेहाल है
सब मकड़ियों के जाल है
दुनिया में रहना भी अब
बहुत बड़ा जंजाल है

बवाल है बवाल है
गुज़र रही जो ज़िंदगी
ये दिन है या कोई साल है
मुझे आज की फ़िक्र तो है
मुझे कल का भी ख़याल है

नक़ाब है नक़ाब है
हर चेहरे पर नक़ाब है
जो शख़्स की ये ज़ात है
वो साँप का भी बाप है
जो दो-रुख़ा किरदार है
ग़ज़ब है बे-मिसाल है

दलाल है दलाल है
सब सोच के दलाल है
गुनाह भी उस का माफ़ है
सब पैसे की ये चाल है

क्या काल है क्या काल है
ख़ुदा भी जो नाराज़ है
'इबादतों में मिल रहे
जल्दबाज़ी के आ'माल है

ख़ुद सोचना अब तो तू ज़रा
मज़हब की बात पर
क्यूँ उठ रहे सवाल है

कमाल है कमाल है

— ZafarAli Memon

More by ZafarAli Memon

Other nazm from the same pen

See all from ZafarAli Memon →

Mazhab Shayari

Shers of mazhab.

All Mazhab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling