Prince
Prince
Ghazal

इस कफ़स से एक दूजे की रिहाई करते हैं

मेरे दोस्त चल कि हम भी बे-वफ़ाई करते हैं

जब तलक थे साथ हम जुदा थे अपने रास्ते,
अब बिछड़ के मेरे यार हम-नवाई करते हैं.

अब जो बिछड़े हैं तो क्यूँ न कुछ नया सा करते हैं
पीठ पीछे एक दूजे की बुराई करते हैं

ये सुना था लोग हिज्र में हैं करते शा'इरी,
क्यूँ न हम भी अब कोई ग़ज़ल-सराई करते हैं

इस मरीज़ दिल की अब तबीब क्या दवा करे,
ज़ख्म-ए-दिल की ख़ुद ही यार हम दवाई करते हैं

इश्क़ के सफ़र में थाम लो मेरा ये हाथ तुम,
चलते चलते हम कि ख़ुल्द तक रसाई करते हैं

कुछ न कुछ तो होना चाहिए बिछड़ने का जवाज़,
चल कि शिकवा करते हैं कोई लड़ाई करते हैं

ये ज़माना तो न जान पाया अपने मसअले,
प्रिंस चल दर-ए-ख़ुदा पे अब दुहाई करते हैं

— Prince

More by Prince

Other ghazal from the same pen

See all from Prince →

Hijrat Shayari

Shers of hijrat.

All Hijrat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling