वफ़ा की नज़र ढूँढता हूँ
अदा में असर ढूँढता हूँ
किसी से नहीं राब्ता जब
किसे दर-ब-दर ढूँढता हूँ
जहाँ से निकाला गया मैं
वहीं फिर बसर ढूँढता हूँ
अदम से बने इस सफ़र में
कहाँ बाम-ओ-दर ढूँढता हूँ
सुनो मय-कदे से निकल कर
मैं घर रात-भर ढूँढता हूँ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aamir Ali
our suggestion based on Aamir Ali
As you were reading Chehra Shayari Shayari