वो जिसके नाम से दिल बे क़रार अपना है
उसी के नाम से रौशन दयार अपना है
ख़ुदा करे न किसी का भी उस तरह यारों
के जिस तरह से बदन तार तार अपना है
हमीं न जाने कहाँ खो गये ज़माने में
हमें किसी का नहीं इंतिज़ार अपना है
के दुश्मनी ही नहीं जिस सेे उस सेे क्या शिकवा
वो जिसने घाव दिये बार बार अपना है
जब अपने दिल ने ही रुस्वा किया सर-ए-महफ़िल
तब और कौन भला राज़ दार अपना है
न एक पल को हुआ आजतक जुदा दिल से
सिवाय दर्द के कौन और यार अपना है
किसी भी हाल में ख़ुद से करो न समझौता
उसूल अपने हैं यारों वक़ार अपना है
Read Full