ashkon ko arzoo-e-rihaai hai roiyie | अश्कों को आरज़ू-ए-रिहाई है रोइए

  - Abbas Qamar

अश्कों को आरज़ू-ए-रिहाई है रोइए
आँखों की अब इसी में भलाई है रोइए

रोना इलाज-ए-ज़ुल्मत-ए-दुनिया नहीं तो क्या
कम-अज़-कम एहतिजाज-ए-ख़ुदाई है रोइए

तस्लीम कर लिया है जो ख़ुद को चराग़-ए-हक़
दुनिया क़दम क़दम पे सबाई है रोइए

ख़ुश हैं तो फिर मुसाफ़िर-ए-दुनिया नहीं हैं आप
इस दश्त में बस आबला-पाई है रोइए

हम हैं असीर-ए-ज़ब्त इजाज़त नहीं हमें
रो पा रहे हैं आप बधाई है रोइए

  - Abbas Qamar

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abbas Qamar

As you were reading Shayari by Abbas Qamar

Similar Writers

our suggestion based on Abbas Qamar

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari