घर से निकलो तो बुज़ुर्गों के सबक़ याद करो
ठीक कहते हैं कभी वक़्त न बर्बाद करो
ये जवानी बड़ी मुश्किल से मिला करती है
इसे बेकार के कामों में न बर्बाद करो
जब कमाओगे तो मालूम चलेगा तुम को
ऐसे माँ-बाप की दौलत को न बर्बाद करो
अरे हर काम को करने का तरीक़ा है एक
शे'र सुनना है तो पहले सभी इरशाद करो
हर किसी को नहीं आता ये हुनर भी लोगों
पहले बर्बाद करो सब को फिर आबाद करो
एक जाएगी इधर दूसरी आ जाएगी
पीछे लड़की के कभी वक़्त न बर्बाद करो
ख़ुद को आबाद न माँ-बाप की दौलत से करो
ख़ुद की दौलत से कि माँ-बाप को आबाद करो
— Prashant Kumar















