"दिल की किताबों में मिरा नाम नहीं है"
अब इश्क़ मोहब्बत से कोई काम नहीं है
क्यूँ दिल की किताबों में मिरा नाम नहीं है
होंठों पे मिरे प्यार का पैग़ाम नहीं है
क्यूँ दिल की किताबों में मिरा नाम नहीं है
ये रोग जवानी में सभी को ही लगा है
बिन इश्क़ मोहब्बत के भला किस का हुआ है
ऐसा है यहाँ कौन जो बदनाम नहीं है
अब इश्क़ मोहब्बत से कोई काम नहीं है
क्यूँ दिल की किताबों में मिरा नाम नहीं है
मतलब की मोहब्बत से परेशान रहा हूँ
मैं क्यूँकि यहाँ बनके इक इंसान रहा हूँ
कैसा भी कहीं दिल को अब आराम नहीं है
अब इश्क़ मोहब्बत से कोई काम नहीं है
क्यूँ दिल की किताबों में मिरा नाम नहीं है
लोगों ने मोहब्बत का यहाँ ढोंग रचाया
वादे सभी झूटे किए इल्ज़ाम लगाया
मुझ सा कोई आशिक़ कहीं बदनाम नहीं है
अब इश्क़ मोहब्बत से कोई काम नहीं है
क्यूँ दिल की किताबों में मिरा नाम नहीं है
मैं जाऊँ जिधर लोग हँसी मेरी उड़ाते
पागल भी बताते हैं मुझे फिर भी सताते
मालिक तिरी दुनिया में मिरा काम नहीं है
अब इश्क़ मोहब्बत से कोई काम नहीं है
क्यूँ दिल की किताबों में मिरा नाम नहीं है