सड़कों पर सूरज उतरा

साया साया टूट गया

जब गुल का सीना चीरा
ख़ुश्बू का काँटा निकला

तू किस के कमरे में थी
मैं तेरे कमरे में था

खिड़की ने आँखें खोली
दरवाज़े का दिल धड़का

दिल की अंधी ख़ंदक़ में
ख़्वाहिश का तारा टूटा

जिस्म के काले जंगल में
लज़्ज़त का चीता लपका

फिर बालों में रात हुई
फिर हाथों में चाँद खिला

— Adil Mansuri

More by Adil Mansuri

Other ghazal from the same pen

See all from Adil Mansuri →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling