इश्क़ क्या है ?
इश्क़ अदब है इश्क़ हया है
इश्क़ शिफ़ा है इश्क़ नशा है
इश्क़ ख़ुदा है इश्क़ रज़ा है
इश्क़ अदा है इश्क़ फ़ज़ा है
इश्क़ मरज़ है इश्क़ दवा है
इश्क़ वबा है इश्क़ दुआ है
इश्क़ ज़िना है इश्क़ ज़िदा है
इश्क़ अज़ब है इश्क़ फ़ना है
इश्क़ तलब है इश्क़ जज़ा है
इश्क़ इबादत इश्क़ दग़ा है
इश्क़ हलाकत इश्क़ फ़ता है
इश्क़ धुआँ है इश्क़ सज़ा है
इश्क़ नसीहत इश्क़ गुमा है
इश्क़ ज़रूरत इश्क़ ज़िया है
इश्क़ नहीं कुछ इश्क़ क्या है
इश्क़ फ़र्ज़ है इश्क़ क़ज़ा है
— Afzal Sultanpuri















